राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस पर युवक कांग्रेसियों ने बनाया चाय और भजिया

महासमुंद। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगार दिवस मनाया और चाय, भजिया बनाकर मोदी जी को जन्मदिन पर तोहफा दिया। अमन चंद्राकर ने कहा कि केवल युवाओं को ठगने का काम मोदी सरकार द्वारा किया जा रहा है। मोदी के जन्मदिन पर साल बदला, लेकिन बेरोजगारी का हाल नहीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी आस मोहम्मद व प्रदेश महासचिव विराज चंद्राकर, अमन चंद्राकर जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस युवराज साहू, अक्षय साकरकर, नितिन चंद्राकर सहित वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।