भाजपा अजा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष का आज आगमन
महासमुंद। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े के 14 सितंबर को प्रथम महासमुंद आगमन पर स्वागत को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रियरंजन कोसरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू के अलावा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिग्विजय साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कीर्ति बघेल, जिला महामंत्री उत्तरा प्रहरे, जिला मंत्री मेघराज चंद्रसेन, अनुसूचित जाति मोर्चा शहर अध्यक्ष सोनाधार सोनवानी, देवेंद्र राय, झलप ग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवेंद्र टुंडेकर, महेश जोशी खट्टी, भूपेंद्र बघेल साराडीह, राहुल सुभाष रात्रे महासमुंद, सुदर्शन बंजारे मुरैना, ठाकुर राम सोनवानी मुढ़ेना, थानूराम बघेल, शंकर सोनवानी, मनोज रात्रे बम्हनी, राजेश्वर वनसे, महेंद्र सिक्का, शुभम बाग आदि मौजूद रहे। आभार प्रदर्शन मेघराज चंदसेन मंत्री ने किया।