5 उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण हेतु सीएसआर मद से 170 लाख की मिली स्वीकृति
कोण्डागांव, 12 सितंबर 2025/ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की सुदृढ़ीकरण की दिशा में एन.एम.डी.सी. परिक्षेत्र विकास निधि (सी.एस.आर.) मद अंतर्गत जिले के पांच उप स्वास्थ्य केन्द्रों के नये भवन निर्माण हेतु राशि रू. 170.00 लाख (एक करोड़ सत्तर लाख रूपये) स्वीकृत मिली है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना द्वारा जारी प्रशासकीय स्वीकृति अनुसार प्रत्येक उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन हेतु 34 लाख रूपए की लागत से कोण्डागांव विकासखण्ड अंतर्गत 03 उप स्वास्थ्य केन्द्र खड़पड़ी, गोलावंड और घोड़ागांव हेतु राशि रू. 102.00 (एक करोड़ दो लाख रूपए ) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार केशकाल विकासखण्ड अंतर्गत 02 उप स्वास्थ्य केन्द्र तोस्कापाल और सिंघनपुर के लिए राशि रु. 68.00 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई।