अज्ञात वाहन की ठोकर से एक की मृत, एक घायल
महासमुंद। महानदी पुल पर एक अज्ञात वाहन आज सुबह बाइक को ठोकर मारकर फरार हो गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति मौत हो गई वहीं एक अन्य घायल हो गया। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जानकारी के अनुसार राजेन्द्रपुर जिला झारबंद बरगढ़ ओडिशा निवासी शिवाजगत (35) और डोंगरीपाली पिथौरा निवासी दिनेश (40) दोनों बाइक क्रमांक सीजी 04 एम आर 2901 से आरंग की ओर से नदी मोड़ की ओर आ रहे थे। सुबह अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को महानदी पुल पर ठोकर मार दी। दुर्घटना में शिवाजगत की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दिनेश घायल हो गया। राहगीरों व स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल को 112 से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां उनका ईलाज जारी है।