प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत ऋण हेतु आवेदन

कोण्डागांव 08 सितम्बर 2025/ प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम कोण्डागांव जिला हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत् स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंक ऋण हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। योजनान्तर्गत विनिर्माण में ईंट निर्माण, वेल्डिग वर्क, जालीतार निर्माण, पापड़, फर्नीचर एवं सेवा उद्यग हेतु ग्राहक सेवा केन्द्र, टेन्ट सर्विस, मोटर सायकल रिपेयरिंग, सिलाई, मोबाईल रिपेयरिंग से संबंधित क्रियाकलाप पात्र होंगे। योजना के अंतर्गत मार्जिन मनी अनुदान 25 प्रतिशत से 35 प्रतिशत तक प्रावधान है। योजना में पहले आओ पहले पाओ तथा बैंक के समव्यवहार पर आवेदन अनुशंसित किए जाएंगे।
योजना का लाभ लेने हेतु हितग्राही स्वंय ऑनलईन आवेदन वेबसाईट www.kviconline.gov.in pmegp e-portal में agency type पर DIC select कर दस्तावेज संबंधी आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो, प्रोजेक्ट रिपोर्ट (परियोजना प्रतिवेदन), अंकसूची, ग्रामीण क्षेत्र हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र, आरक्षित वर्ग के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं।
सेवा उद्यम के लिए अधिकतम परियोजना लागत 20 लाख एवं विनिर्माण उद्योग के लिए अधिकतम परियोजना लागत 50 लाख से अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सुमति कॉम्पलेक्स डी.एन. के कॉलोनी कोण्डागांव में या कार्यालयीन दूरभाष नम्बर 077862-42756 पर संपर्क कर सकते हैं।