वृंदावन विद्यालय में उल्लास से मनाया गया ओणम पर्व

महासमुंद। वृंदावन विद्यालय में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ओणम हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर संचालक एमआर विश्वनाथन, संचालिका सुजाता विश्वनाथन, उप प्राचार्य इंदु मिश्रा, शिक्षकों व विद्यार्थियों ने फूलों से बनी आकर्षक रंगोली में भगवान महाबलि मूर्ति स्वरूप रखकर पूजा-अर्चना की। संचालिका सुजाता विश्वनाथन ने महाप्रभु भगवान वामन देव व भगवान महाबलि के कथा प्रसंग पर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर उर्मिला अग्नहोत्री, अमृता चंद्राकर, वर्षा चंद्राकर, रेखा साहू, भूमिका वर्मा, जागृति साहू, संध्या सोना, शुभ्रा अग्रवाल, सुषमा साहू, प्रवीण साहू, होमेश साहू, रिंकी कुर्रे, चंदना सोनी, दीपशिखा गायकवाड़, स्वाति ठाकुर, मीनाक्षी पांडे, अंशु यादव, मनीषा बावनकर, हेमलता वर्मा, संगीता साहू, आरती गुप्ता, हीना खान, अमन वर्मा, तुषार निर्वाण, दीपक पटेल समेत विद्यार्थी उपस्थित थे।