शिक्षक राष्ट्रीय के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं : राठी

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ द्वारा शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह
महासमुंद। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ द्वारा शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पार्षद पीयूष साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अभिषेक सिंह बैंक मैनेजर एसबीआई लाइफ, मैनेजर कोटक महिंद्रा बैंक उपस्थित रहे। बैंक मैनेजर ने सेवानिवृत शिक्षकों के लिए उनकी राशि की सुरक्षा के लिए उपाय व सावधानी के बारे में बताया। आजकल होने वाले बैंकिंग फ्रॉड से बचने के तरीके बताए और राशि ग्रोथ हेतु उपाय भी बताए।
अतिथियों ने सर्वप्रथम राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों में डॉ साधना कसार, डॉ अशोक गिरि गोस्वामी तथा हितेंद्र शर्मा का शॉल, श्रीफल व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मान किया। पश्चात राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों में मधु शर्मा, प्रभा पंडा, टेकराम सेन एवं सुनील नायक का सम्मान किया गया। अतिथियों ने नए सदस्य के रूप में गोविंद प्रसाद सोनी शिक्षा विभाग, खुमान सिंह साहू कृषि विभाग, झाड़ू राम दीवान शिक्षा विभाग, शंकर लाल अग्रवाल शिक्षा विभाग, रुखमणि साहू महिला स्वास्थ्य विभाग, देवचरण साहू सिंचाई विभाग, कुलेश्वरी चंद्राकर शिक्षा विभाग, मनोज शर्मा उच्च शिक्षा विभाग का भी सम्मान किया गया। तत्पश्चात छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के उपस्थित कर्मचारियों केआर चंद्राकर, हरक राम चंद्राकर, केके हनुमंता, रघुनाथ सिन्हा, राजेंद्र इंगोले, बैसाखू राम देवांगन, मनराखन लाल ध्रुव, रामनारायण चंद्राकर, बसंत चंद्राकर, कुंती देवांगन, विजयलक्ष्मी चंद्राकर, बोधराम साहू, के के श्रीवास्तव, सुरेंद्र अग्निहोत्री, हेमलाल पटेल, चमनलाल चंद्राकर, श्यामरतन देवांगन, नरेंद्र महोबिया, रामकुमार साहू, सालिकराम चंद्राकर आदि का सम्मान श्रीफल, कलम, अभिनंदन पत्र से किया। माह सितंबर में जन्मदिन वाले रूपलाल ध्रुव, रिखीराम दीवान तथा आरके वर्मा का जन्मदिन भी मनाया गया। उन्हें अंग वस्त्र, श्रीफल, कलम व अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके शिक्षक भागवत साहू का विशेष रूप से फल, कलम, अभिनंदन पत्र के साथ सम्मान किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि राठी ने कहा कि शिक्षकों के सामने ज्यादा कुछ बोलना सूर्य के सामने दीपक दिखाने के समान है। शिक्षक व सड़क दोनों लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचाते हैं। शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है। महेंद्र सिक्का, टेकराम सेन, मनोज शर्मा, गोविंद सोनी व सुरेंद्र अग्निहोत्री ने भी अपने विचार रखे। डॉ अशोक गिरि गोस्वामी ने कहा कि शिक्षक समाज का गौरव होता है। सम्मान समारोह में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा सभी सेवानिवृत शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए अभिनंदन पत्र, कलम भेंट की गई। अतिथियों कोे अंग वस्त्र, श्रीफल, कलम भेंट किया गया। कार्यक्रम के अंत में विगत दिनों दिवंगत पेंशनर मनहरण लाल साहू को 2 मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ अशोक गिरि गोस्वामी, रघुनाथ सिन्हा व आभार प्रदर्शन केआर चंद्राकर ने किया।