एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 19वें दिन किया जल सत्याग्रह
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 46;
महासमुंद। जिले के एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के 19वें दिन आज खरोरा तालाब में जल सत्याग्रह कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताल के दौरान अलग-अलग तरीकों से अपना विरोध दर्ज कराते हुए शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है। संघ के जिला अध्यक्ष रामगोपाल खुंटे ने बताया कि एन एच एम स्वास्थ्य कर्मी 18 अगस्त से जिला मुख्यालय में नियमितीकरण, ग्रेड पे समेत दस सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सरकार को जगाने अलग-अलग गतिविधियों से प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन उसका कोई असर सरकार पर नहीं पड़ रहा है। उल्टे, सरकार हमारी एकता को तोड़ने के लिए गुरूवार को हमारे 125 पदाधिकारियों को बर्खास्तगी का पत्र जारी कर कर्मचारियों के बीच आक्रोश पैदा कर दिया। सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश के 16 हजार व जिले के 550 एन एच एम कर्मचारियों ने एक साथ सामूहिक इस्तीफा दिया है। हम सरकार के सामने झुकने वाले नहीं हैं, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। आज विरोध स्वरूप खरोरा तालाब में जल सत्याग्रह चल रहा है। इससे पूर्व शहीद स्मारक के पास सभी ने एकमत होकर संकल्प लिया कि जब तक सरकार हमारी मांगें नहीं मानती है तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
