राष्ट्रीय खेल दिवस : मोर खेल मोर गौरव की थीम पर होंगे विविध कार्यक्रम

बिलासपुर, 28 अगस्त 2025/प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान 29 से 31 अगस्त तक राष्ट्रव्यापी खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसी अनुक्रम में स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में 29 अगस्त को सवेरे 7.30 बजे से मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि एवं फिट इण्डिया शपथ और हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू द्वारा सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में सर्व विधायकगण भी शामिल होंगे। मोर खेल मोर गौरव की थीम पर विविध कार्यक्रम होंगे। 30 अगस्त को खेलों से संबंधित विषयों पर वाद विवाद, फिटनेस टॉक, स्थानीय स्तर पर प्रचलित इंडोर गेम्स पर प्रतियोगिताएं होगी। 31 अगस्त को संडेस ऑन सायकल कार्यक्रम के अंतर्गत सायकल रैली का आयोजन किया जाएगा।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.