कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी से नपाध्यक्ष ने की भेंट

महासमुंद। प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ के महासमुंद आगमन पर आज नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने उनसे सौजन्य मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा की। श्री साहू ने कांग्रेस भवन में उनका आत्मीय स्वागत किया। श्री जांगिड़ में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, संजय शर्मा दाऊलाल चंद्राकर, गुरमीत चावला, सोमेश दवे प्रकाश अजमानी, शाहबाज राजवानी, रत्नेश साहू, अमन चंद्राकर,नितेन बनर्जी, सुरेंद्र ठाकुर, सुनील चंद्राकर, भानु सोनी आदि उपस्थित थे।