शिशु संस्कार केंद्र में छात्र संघ का गठन

महासमुंद। शिशु संस्कार केंद्र उमा विद्यालय में छात्र संघ का गठन पश्चात मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। शाला समिति के अध्यक्ष एवं विद्यालय के प्राचार्य ने छात्र संघ अध्यक्ष एवं अन्य मनोनीत पदाधिकारियों को बैच लगाकर पदभार सौंपा गया। छात्र संघ पदाधिकारियों में अध्यक्ष बालक चिरंजीव बंसोर, अध्यक्ष बालिका ओजस्वी महंती, उपाध्यक्ष (बालक) आदित्य साहू, उपाध्यक्ष (बालिका) करूणा जोशी, सचिव चंचल साहू, सह-सचिव भूमिका दीवान, सांस्कृतिक सचिव खुशहाल साहू, सौम्या सेन, पूजा शर्मा, तोषण साहू, खुशबू साहू, प्रियांशी कुमारी, भार्गवी यादव, डिम्पल सोनी, पंकज ठाकुर, क्रीडा सचिव पीयूष अंबिलकर, वैष्णवी अंबिलकर, टामन यादव, खुशी शर्मा, अंजलि शाह, समीक्षा चंद्राकर, अनुशासन विभाग यरूषा पटेल, मेघा यादव, गजाला खान, रूद्र नामदेव, सोहन पटेल, डिगेश्वरी साहू, कुमकुम चंद्राकर, युवराज साहू, तनुष्का पटेल, विज्ञान प्रभारी गुणेश्वरी पटेल, खुशी स्वाई, पायल स्वाई, उपासना यादव, स्वच्छता सचिव जासवीन साहू, बीनू पटेल, तृप्ति बंजारे, सोनाक्षी, चूडामणि यादव, खोया-पाया विभाग फूलचंद यादव, उपासना कौशिक नियुक्त किए गए। मनोनीत पदाधिकारियों से शाला समिति के अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने कर्तव्य पालन की अपेक्षा जताई।