शहीद जवानों को मुकेश ने किया नमन
महासमुंद। संवेदना समूह खरोरा के सदस्य मुकेश चंद्राकर ने बताया शहीद स्मारक खरोरा का चार साल 26 जुलाई को पूरा हो गया है। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर वीर शहीदों को नमन किया। कहा कि राष्ट्र की सीमाओं पर देश की सुरक्षा करने वाले हमारे बहादुर जवानों पर हम सब देशवासियों को गर्व है।
