स्वतंत्रता दौड़, तिरंगा एवं स्वच्छता दौड़ आज

महासमुंद। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व सुबह 7.30 बजे से स्वतंत्रता दौड़, तिरंगा दौड़ एवं स्वच्छता दौड़ का आयोजन स्थानीय मिनी स्टेडियम में किया जाएगा। तिरंगा दौड़ मिनी स्टेडियम से शुरू होकर बरोंडा चौक, शास्त्री चौक, सातबहनिया चौक, गांधी चौक, नेहरू चौक होकर वापस मिनी स्टेडियम महासमुंद में समापन होना है। स्वतंत्रता, तिरंगा दौड़, स्वच्छता दौड़ में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, पत्रकार, समाजिक संस्थाएं, मेरा युवा भारत, भारत स्काउट एंड गाइड, एनएसएस, रेड क्रॉस, खेल संघ व खिलाड़ी, महाविद्यालय एवं विद्यालय के छात्र व छात्राएं शामिल होंगे। खेल अधिकारी ने सभी से शामिल होने अपील की है।

इन्हें भी पढ़े