सर्पदंश से बचाव के लिए नागपंचमी पर 29 को कार्यशाला

विशेषज्ञों द्वारा बताए जाएंगे सर्पदंश से बचाव एवं उपचार के तरीके
जशपुरनगर 27 जुलाई 2025/ लोगों को सर्पदंश से बचाव के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से 29 जुलाई को नागपंचमी के अवसर पर जशपुर वन मंडल द्वारा जिला पंचायत सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में वन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा सर्प विशेषज्ञों के द्वारा सर्पदंश से बचाव एवं उपचार के संबंध में किसी आपात परिस्थिति में क्या करें तथा क्या न करें इसकी विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यशाला में सर्प से संबंधित ज्ञान रखने वाले सभी इच्छुक व्यक्ति शामिल हो सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.