महासमुंद से दंतैल पहुंचा फिंगेश्वर रेंज
महासमुंद। एक दंतैल बीबीएमई -1 जीवतरा के जंगल से निकल कर धनसुली खार से होते हुए वनमंडल महासमुंद जिला से निकलकर वनमंडल गरियाबंद व फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश किया है। उक्त दंतैल मंगलवार को महासमुंद वन क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 26 से निकल कर महासमुंद के विभिन्न क्षेत्र में भ्रमण कर रहा था। बता दें कि मंगलवार को दंतैल बीबीएमई 1 खड़सा-फुसेराडीह मार्ग पार करते हुए वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 809 और 810 होते हुए लहंगर की ओर विचरण करने की सूचना पर ग्राम खड़सा, लहंगर, मोहकम, पीढ़ी, परसाडीह, गुडरुडीह, कुकराडीह, मालीडीह, बांसकुड़ा, बिरबिरा और पिरदा के ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई थी । बाद बुधवार को दंतैल लहंगर के जंगल से होते हुए सरायपाली एनएच -53 को पार किया। जिसके बाद कौंवाझर, बंजारी, लोहारडीह, घोंघीबहरा, बनसिवनी, सोरिद, गौरखेड़ा, दलदली, उमरदा, अरण्ड, मुड़मार, पतेरापाली, सिरगिड़ी, झालखम्हरिया, बोरियाझर, केशवा, खट्टी, बकमा, जीवतरा, धनसुली के आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने व जंगल में जाने से मना किया गया। गुरूवार को हाथी जीवतरा के जंगल से निकल कर फिर धनसुली खार से होते हुए महासमुंद जिला से निकल कर वन मंडल गरियाबंद एवं फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश कर गया।
