खरोरा में आठ दिवसीय रामचरित मानस का आयोजन
महासमुंद। ग्राम खरोरा में 8 जुलाई से 16 जुलाई तक राम कथा का आयोजन किया जा रहा हैं। मैहर रीवा मध्य प्रदेश के कथावाचक कृष्णनंद महाराज के द्वारा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीराम कथावाचन किया जा रहा है। कथावाचन में कृष्णानंद महाराज ने भक्तजनों को बताते हुए कहा रामचरितमानस कवि गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित महाकाव्य है, इस ग्रंथ में 7 काण्ड हैं, राम कथा युगों से चली आ रही है और सुनाई भी जा रही है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन के उधार के लिए हर मनुष्य के जीवन में राम कथा का एक विशेष महत्व है प्रभु श्रीराम के बाल रूप का वर्णन और उनके राम जन्म का कथा में बताया गया। श्री राम ने अपने ही चारों भाई के साथ व्यवहार और अपने ही मित्र के साथ व्यवहार और अपने ही माता-पिता के साथ अच्छा से व्यवहार रखा था यह राम कथा श्रवण करने से हमे अच्छी शिक्षा मिलती हैं और घरों में राम कथा करवाने से हमारे मन में बैठी हुई बुराईयों का नाश होता है। अपना मन शुद्ध करने के लिए जीवन में राम कथा अवश्य श्रवण करना चाहिए। इस राम कथा का आयोजन में व्यास रमेश तिवारी महाराज है द्वारा मंच संचालन किया जा रहा हैं।
