ग्राम मंगचुवा, मूल्लेगुड़ा एवं पोड़ में 25 जून को लाभ संतृप्ति शिविर
धरती आबा जनभागीदारी अभियान
बालोद, 24 जून 2025। धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत बुधवार 25 जून को जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम मंगचुवा, बालोद विकासखण्ड के ग्राम मूल्लेगुड़ा एवं गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पोड़ में लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न स्थानों में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविरों के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की गई है। इन क्षेत्रों में निवास करने वाले जनजातीय परिवार के लोगों को मुनादी एवं अन्य माध्यमों से शिविर आयोजन के जानकारी देने के साथ-साथ अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में उपस्थित होकर शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि बुधवार 25 जून को डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम मंगचुवा में आयोजित शिविर में ग्राम पुनारकसा, खैरकट्टा, बंजारी नाकापारा, भीमपुरी, उपरवारा, अन्नुटोला, चिलमगोटा, नंगुटोला, भीमाटोला, डुमाटोला, दल्ली, मंगचुवा, कर्रेगांव, करतुटोला, मुढ़ौरी, मरसकोला, कमकापार, टेकापार, पिड़ियाल एवं हितापठार के ग्रामीण शामिल हांेगे। इसी तरह बालोद विकासखण्ड के ग्राम मूल्लेगुड़ा में आयोजित शिविर में ग्राम मूल्लेगुड़ा एवं मालगांव के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी तरह गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पोड़ में आयोजित शिविर में ग्राम पोड़, कोचवाही एवं बड़भूम के ग्रामीण शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में चयनित ग्रामों के जनजातीय परिवारों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन खाता, बीमा कवरेज, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, विश्वकर्मा योजना, मुद्रा ऋण, महिला एंव बाल कल्याण, टीकाकरण, जनजातीय परिवार के घरों में नल कलेक्शन, विद्युत कलेक्शन, उज्जवला, कौशल प्रशिक्षण, इत्यादि सेवाएं प्रदाय की जाएगी। इसके साथ ही सिकल सेल, की जॉच व स्वास्थ शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान प्रचार रथ के माध्यम से जनजातीय परिवार के लोगों को उन्हें प्रदान की जाने वाली विभिन्न 17 विभागों के 25 सेवाओं एवं योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी।
