पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जून
बालोद, 24 जून 2025। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डौण्डीलोहारा में एक वर्षीय कोपा व्यवसाय में प्रवेश हेतु आॅनलाईन पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जून 2025 निर्धारित है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर के प्राचार्य ने बताया कि इस संस्था में संचालित में एक वर्षीय कोपा व्यवसाय सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु वेबसाइट https://cgiti.admissions.nic.in/ पर 25 जून 2025 तक आनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
