बंद हुये नेट बैंकिंग शुरू कराने लगाया फोन, ठग ने खाते से उड़ाया साढ़े 9 लाख

महासमुंद। नेट बैंकिंग शुरू कराने के नाम पर एक सोसाइटी प्रभारी के साथ साढ़े 9 लाख रुपए से ज्यादा का ऑनलाइन ठगी हो गई है। प्रार्थी की शिकायत पर पटेवा पुलिस ने आरोपी मोबाइल धारक के खिलाफ धारा 318 (4) के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोसाइटी प्रभारी ग्राम चिरको निवासी डोलनारायण पटेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है और ऑनलाइन नेट बैंकिंग चला रहा था, जिसके बंद हो जाने पर उसने 22 जून को फिर से उसे चालू करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक के कस्टमर केयर का मोबाइल नंबर ऑनलाइन सर्च कर उक्त नंबर से संपर्क किया। तब अज्ञात मोबाइलधारक ने आपका ऑनलाइन नेट बैंकिंग चालू हो जाएगा कहकर एक वाट्सअप लिंक भेजा, जिसे ओपन कर वांछित जानकारी भरी। बाद में आरोपी मोबाइलधारक द्वारा कहा गया कि 3-4 घंटे में आपका नेट बैंकिंग चालू हो जाएगा। फिर 6.51 बजे मेरे मोबाइल में पंजाब नेशनल बैंक के खाते से रुपए आहरण होने के मैसेज आने लगे। खाता चेक किया तो पंजाब नेशनल बैंक के खाते से कुल 9 लाख 59 हजार 705 रुपए कट गए थे। बाद मोबाइल धारक से संपर्क किया लेकिन वह बंद मिला। इसी तरह से
बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम बोडरीदादर का एक ग्रामीण साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठग ने उनके खाते से तीन बार में 50 हजार रुपए पार कर दिए। पवन सिंग ठाकुर ने पुलिस को बताया कि 20 जून को देवेन्द्र नगर के नाम से उनके पास फोन आया। जिसमें सामने वाले ने कहा कि मैं बैंक से बोल रहा हूँ। तुम्हारे अकाउंट की केवायसी नहीं हुई है। तुम्हारा खाता बंद हो जायेगा इसे सुधरवा लो तुम्हारे पास ओटीपी आएगा, नंबर बता देना। इस प्रकार जैसे वे कहते गया, वैसा करता गया। बाद में पता चला कि खाते का पूरे 50 हजार रुपए पार हो गए। उसने बताया कि 12988, 24998, 12999 की राशि तीन बार में निकाल कर साइबर ठगों ने उसे ठगी का शिकार बना दिया।