जिला कबड्डी संघ के पवन चुने गए अध्यक्ष, ओमप्रकाश बने महासचिव

महासमुंद। जिला कबड्डी संघ महासमुंद के प्रबंध कार्यकारिणी का निर्वाचन गत दिनों संपन्न हुआ। पर्यवेक्षक सेवाराम साहू व चुनाव अधिकारी अवनीश वाणी थे। चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष कबड्डी संघ महासमुंद के पद पर पवन ध्रुव एवं जिला सचिव के पद पर ओमप्रकाश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष पद हेमंत बारिक, कोषाध्यक्ष पद चेतन ठाकुर, संयुक्त सचिव मिथिलेश दीवान सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिला कबड्डी संघ ने नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए भविष्य में कबड्डी जैसे जमीन से जुड़े खेल को गांव-गांव तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान करने कहा। इस दौरान कार्यकारणी सदस्य भुजेन्द्र सिंह ठाकुर, शंकर पटेल, आज्ञा राम ठाकुर, गुलाब चंद्राकर, शिवचरण यादव, भोग सिंह ठाकुर, नेम सिंह ठाकुर, दानेश्वर सिन्हा, खगेंद्र तारक, हेमंत डड़सेना, निर्भय नायक, कमलेश साहू, सुभाष ठाकुर, जेडी मानिकपुरी एवं कामता प्रसाद साहू आदि उपस्थित थे।