महिला का पीएम आवास के लिए फोटो खींचने के बहाने जेवर ले उड़ा

महासमुंद। प्रधानमंत्री आवास की तस्वीर लेने के नाम पर एक बार फिर एक महिला ठगी का शिकार हो गईं। ग्राम मोंगरा में बुधवार को घटित घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात दो के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मोंगरा निवासी पुनियाबाई ध्रुव के घर से अज्ञात लोगों ने सोने-चांदी के गहनों की चोरी कर ली। 18 जून की सुबह करीब 9 बजे वह और उनकी नतनीन चुम्मन ध्रुव के साथ घर से लगी हुई बाड़ी में काम कर रही थीं। उसी समय बाइक में दो व्यक्ति पहुंचे और खुद को प्रधानमंत्री आवास संबंधित अधिकारी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास में नाम आया है, इसलिये आपका फोटो खींचना है। साथ ही कहा कि जो गहने पहनी हुई हो उसे उतारना पड़ेगा, अगर वह फोटो में दिखाई देगा तो आवास निरस्त हो जाएगा। बाद उसने चांदी की माला 10 तोला, सोने का टॉप 02 ग्राम, ऐंठी 16 तोला को निकाल कर कमरे में रख दरवाजा बंद कर बाहर आई। फोटो खींचना है कहकर उसे तथा उसकी नतनीन को बाड़ी में ले गए, वहां एक ने अपने मोबाइल से हम दोनों की फोटो खींची और दूसरा व्यक्ति ने फोटो खींच रहे व्यक्ति को काम हो गया है कहते हुए चलने कहा। कुछ समय बात जब हम लोग घर अंदर गए तो उक्त जेवर गायब थे। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 3(5), 305(0), 319(2), 331(3) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया है।