आईटीआई एडमिशन के लिए 25 तक रजिस्ट्रेशन
दंतेवाड़ा, 23 जून 2025। कार्यालय शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गीदम से प्राप्त जानकारी अनुसार शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गीदम, दंतेवाड़ा, कटेकल्याण, कुआकोंडा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु कोपा, मैकेनिक डीजल, वेल्डर, आदि विषयों में ऑनलाइन प्रवेश हेतु तिथि जारी कर दिया है। प्रथम चरण की रजिस्ट्रेशन के लिए 16 से 25 तक तथा द्वितीय चरण 11 से 18 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीयन किया जा सकता है। इस संबंध में विद्यार्थी ऑफिसियल वेबसाइट https://cgiti.admissions.nic.in/ पर जाकर छत्तीसगढ़ आईटीआई एडमिशन 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
