विधानसभा सत्र के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
बलरामपुर 23 जून 2025। विधानसभा का सत्र 14 से 18 जुलाई तक आहूत किया गया है। सत्र के दौरान प्राप्त होने वाले तारांकित/अतारांकित विधानसभा प्रश्नों, स्थगन, शून्यकाल, आश्वासनों, ध्यानाकर्षण, अशासकीय संकल्प, याचिका आदि की जानकारी निर्धारित समयावधि में शासन को प्रेषित किये जाने हेतु कलेक्टर राजेन्द्र कटारा द्वारा अपर कलेक्टर आर.एस. लाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
