21 को दिया जाएगा फोसटेक प्रशिक्षण

नारायणपुर, 19 जून 2025// कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं एवं अभिहित अधिकारी सह अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गौतमचंद पाटिल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर नेताम, की उपस्थिति में जिले के समस्त ब्लॉक के खाद्य कारोबारकर्ताओं (किराना व्यवसायी, होटल व्यवसायी, गुमठी, ठेला संचालको, मध्यान्ह भोजन रसोईयों) आदि समस्त खाद्य व्यवसायियों को फुड सेफ्टी एण्ड हायजेनी के संबंध में एफएसएसएआई द्वारा अधिकृत मास्टर ट्रेनर के द्वारा निःशुल्क फोसटेक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण में अधिकाधिक खाद्य कारोबारकर्ता उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। यह प्रशिक्षण 21 जून प्रातः बजे से शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में आयोजित किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़े