5 दिवसीय योग प्रशिक्षण का आयोजन

बालोद, 19 जून 2025। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारा जिले के 25 ग्रामों में 05 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि कार्यालय जिला आयुष अधिकारी बालोद के अधीनस्थ संचालित 22 आयुष्मान आरोग्य मंदिर भण्डेरा, कोबा, कसहीकला, हड़गहन, बंजारी, कोड़ेकसा, भीमकन्हार, बेलमाण्ड, लाटाबोड़, नेवारीकला, भिलाईग्राम, सिकोसा, कमरौद, भाठागांव आर, हल्दी, सिब्दी, डौण्डी, कुसुमकसा, बड़भूम. राघोनवागांव, सिरी, डूण्डेरा न, आयुष योगा वेलनेस सेंटर बालोद, शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय दल्लीराजहरा अंतर्गत आयुष योगा वेलनेस सेंटर दल्लीराजहरा एवं एन.सी.डी. क्लीनिक बालोद द्वारा 05 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 17 जून से 21 जून को सुबह 07 बजे से 09 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें योग चिकित्सकों के माध्यम से वात रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा, सायटिका, स्त्रीरोग, नसों एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं एवं जीवन शैली सुधार आदि की योगाभ्यास एवं परामर्श दिया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़े