सड़क दुर्घटना में घायल हुए कपड़ा व्यवसायी की मौत
महासमुंद। बागबाहरा-झलप मार्ग में कॉलेज के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर घायल हुए बागबाहरा के कपड़ा व्यवसायी सतबीर सिंह छाबड़ा (46) का अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना में बाइक में सवार दो लोग भी घायल हुए हैं। जिनका उपचार जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात लगभग 10 बजे सतबीर छाबड़ा बागबाहरा से आ रहे अपने परिजन का इंतजार कर रहे थे। उसी समय लघुशंका के लिए वे सड़क किनारे गए। वापस आते समय बागबाहरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद उन्हें शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, उपचार के दौरान सतवीर सिंह छाबड़ा की मौत हो गई। वहीं बाइक चालक ग्राम सुखरीडबरी निवासी लेखराम दीवान (50) एवं दुर्गा प्रसाद दीवान (45) का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281, 125, 106 के तहत चालक लेखराम के विरूद्ध मामला पंजीकृत कर विवेचना में ले लिया है। पुलिस ने शव का पीएम करा परिजनों को सौंप दिया।