पार्षदों ने वार्ड 26 में मनाया चावल उत्सव

महासमुंद। शहर के वार्ड नंबर 26 स्थित सार्वजनिक वितरण केंद्र में चावल उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, वार्ड नंबर 26 पार्षद पीयूष साहू, वार्ड-29 पार्षद शुभ्रा मनीष शर्मा, वार्ड-10 पार्षद माखन पटेल, भाजपा नेतागण मनीष शर्मा, हनीष बग्गा, आकाश पांडेय, आनंद साहू, शरद मराठा, गौरव राठी ने बीपीएल एवं एपीएल राशन कार्डधारियों को 3 माह का चावल वितरण किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू ने कहा कि छग की विष्णुदेव सरकार जनता की हितैषी है। विधानसभा चुनाव में जितनी घोषणाएं की गई थी, मोदी की गारंटी के तहत राज्य की भाजपा सरकार ने सभी जनकल्याणी घोषाणाओं को लागू किया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्ष का कार्यकाल 9 जून को पूर्ण हुआ। पूरे देश में संकल्प से सिद्धि को लेकर जनता तक पहुंचेंगे। नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने कहा कि छग की सरकार बिना भेदभाव के पूरे प्रदेश का विकास करा रही है, उसी का परिणाम है कि पूरे प्रदेश की जनता में खुशी की लहर है। वार्ड पार्षद पीयूष साहू ने राशन दुकानदार से कहा कि जनता से शिकायत न मिले, समय पर दुकान खोली जाएं तथा दुकान में प्रचार-प्रसार की समुचित व्यवस्था की जाए।