आदिवासी समाज ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

महासमुंद। आदिवासी समाज द्वारा 9 जून को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पूण्यतिथि पर कलेक्टोरेट रोड स्थित बुढादेव भवन में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजली दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश खटकर सहायक प्राध्यापक माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद, विशेष अतिथि, तुलेन्द सागर व्याख्याता हायर सेकेन्डरी बेमचा, अध्यक्षता एस पी ध्रुव संयुक्त सचिव छ ग अनुसूचित जनजातीय शासकीय सेवक विकास संघ प्रदेश, एम.एल.ध्रुव जिलाध्यक्ष छ ग अनुसूचित जनजातीय शासकीय सेवक विकास संघ महासमुंद, डमरूधर मांझी पूर्व पार्षद एवं सदस्य समन्वय मंच, भारत, नीलकंठ साहू मास्टर ट्रेनर कराते संघ एंव बडी संख्या में बच्चे शामिल हुए।