कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर 10 जून 2025/ जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। अपर कलेक्टर  जितेन्द्र कुर्रे ने प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया। आज आयोजित जनदर्शन में कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें पीएम आवास, सीसी सड़क निर्माण, शासकीय भूमि से बेजा कब्जा हटाने, सीमांकन, अतिक्रमण, विद्युतीकरण आदि मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ। इस पर श्री कुर्रे ने संबंधित विभागों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े