चंद्रनाहू क्षत्रिय कुर्मी समाज के केंद्रीय महाधिवेशन में जनपद उपाध्यक्ष हुलसी सम्मानित

महासमुंद। चंद्रनाहू क्षत्रिय कुर्मी समाज के केंद्रीय महाधिवेशन दुर्ग के ग्राम कोलिहापुरी में आयोजित कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष हुलसी जितेंद्र चंद्राकर का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय थे। विशिष्ट अतिथि राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर, कृषि बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व संसदीय सचिव चंद्रनाहू कुर्मी समाज प्रदेश अध्यक्ष विनोद सेवन लाल चंद्राकर, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, समाज के प्रदेशभर के केंद्रीय प्रदेशराज पदाधिकारी उपस्थित थे। हुलसी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का निरंतर प्रयास करती हैं। बेलसोंडा की उपसरपंच के बाद उन्होंने जनपद उपाध्यक्ष बनकर अपने गांव समाज को गौरवान्वित किया है।