नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान जवाहरनगर के संचालन हेतु आवेदन

बलरामपुर 29 मई 2025/ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बलरामपुर ने जानकारी दी है कि विकासखण्ड बलरामपुर अंतर्गत नवीन ग्राम पंचायत जवाहरनगर का सृजन किया है। जिसके शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु संस्था/स्व-सहायता समूहों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक संस्था जो शासकीय उचित मूल्य दुकान जवाहरनगर का संचालन करना चाहती है वे निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन 09 जून 2025 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बलरामपुर में कार्यालयीन समय तक आवेदन जमा कर सकते हैं। समय-सीमा के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।