शासकीय वाहन चालकों का 24 को अधिवेशन
महासमुंद। छत्तीसगढ़ शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ द्वारा शनिवार को स्थानीय शंकराचार्य सभागार में ऑल इंडिया गवर्मेंट ड्राइवर कन्फेडरेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। विशेष अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू होंगे। अध्यक्षता वाई नागेश्वर राव राष्ट्रीय अध्यक्ष आंध्रप्रदेश, कमल वर्मा संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, एनएच खान, वरिष्ठ संरक्षक छग शासकीय वाहन चालक संघ होंगे।