अकलासरई में 17 को समाधान शिविर

कोरिया 16 मई 2025/ सोनहत विकासखंड के ग्राम अकलासरई में सुबह 10 बजे से समाधान शिविर का आयोजन होगा। इस शिविर में सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के बारे में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की उपस्थिति में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा विभागीय योजनाओं से सम्बंधित स्टॉल में शासन की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।