स्वास्थ्य केन्द्रों पर 17 को किया जाएगा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

बालोद, 16 मई 2025। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में 17 मई  को विश्व उच्चरक्तचाप दिवस के अवसर पर जिले के समस्त स्वास्थ्य कंेद्रों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमके सूर्यवंशी ने बताया कि उच्च रक्तचाप दुनिया भर में सबसे आम गैर-संचारी रोगों में से एक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार विश्व स्तर पर 30-79 वर्ष की आयु के 1.28 बिलियन से अधिक वयस्कों में उच्च रक्तचाप है। किंतु बहुत कम लोगों को ही अपनी स्थिति के बारे में पता है और इससे भी कम लोग इसे नियंत्रित करते हैं। उन्होंने बताया कि 17 मई को विश्व उच्चरक्तचाप दिवस के अवसर पर जिले के समस्त स्वास्थ्य कंेद्रों में जनजागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। जिसके अंतर्गत जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में स्क्रीनिंग शिविर के माध्यम से उच्चरक्तचाप एवं मधुमेह की जांच निःशुल्क की जाएगी। उन्होेंने बताया कि विशेष शिविर का आयोजन कार्यालय, आश्रय गृहांे एवं सुदुर अंचलों में किया जाएगा। जिसका उद्देश्य आम जनता को उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी प्रदान की जाएगी।  

इन्हें भी पढ़े