दावा आपत्ति 22 तक
नारायणपुर, 08 मई 2025 // जिला पंचायत नारायणपुर द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जनपद स्तर पर संविदा के आधार पर क्षेत्रीय समन्वयक पद की भर्ती हेतु आमंत्रित आवेदन पत्रों की जांच जिला स्तरीय समिति द्वारा पूर्ण कर ली गई है। इस संदर्भ में पात्र एवं अपात्र आवेदकों की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सूची को अवलोकन हेतु जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है, साथ ही कार्यालय के सूचना पटल पर भी प्रदर्शित किया गया है। यदि किसी आवेदक को प्रकाशित सूची में सम्मिलित जानकारी पर आपत्ति हो तो वह 22 मई को सायं 3.00 बजे तक अपना दावा या आपत्ति कार्यालयीन ईमेल आईडी/ डाक के माध्यम से अथवा व्यक्तिगत रूप से जिला पंचायत नारायणपुर के आवक-जावक शाखा में प्रस्तुत कर सकते हैं।
