समाधान शिविर में पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित करें : कलेक्टर
नारायणपुर 6 मई 2025/कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं द्वारा जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों का साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आहूत किया गया। उन्होंने स्वीकृत निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा चिन्हांकित ग्रामों मे पेयजल, सड़क निर्माण, सौर उर्जा, नलजल योजना, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, बैंक खाता खुलवाने, अंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा सुशासन तिहार में प्राप्त हुए आवेदनों को जल्द निराकरण कराने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने शिविर में पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने और युक्त युक्तिकरण के कार्य को गंभीरतापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिये।
बैठक में कलेक्टर ने पेंशन हेतु दिये गए आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने, दीनदयाल अंत्योदय योजनांतर्गत ऋण प्रकरण, मुद्रा लोन, शासकीय योजनाओं के तहत् पहुंचविहीन ग्रामों में मूलभूत सुविधा, जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, ग्राम कोंगे, गोमे, आदनार के निवासियों का आधार कार्ड बनाने, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (लखपति महिला), परिवारों का समावेशन, अमृत सरोवर, नक्सल पीड़ितों एवं आत्मसमर्पित नक्सलियों को को प्रदाय की गई शासकीय नियुक्ति, आश्रम छात्रावासों में नवीन शौचालय, नवीन स्नानागार, स्ट्रीट लाईट, सोलर लाईट, खेल सामग्री, विद्युत कनेक्शन, अतिरिक्त कक्ष, किचन शेड, बोर, कम्प्यूटर, सीसी टीवी कैमरा, पंखा, टीवी, टेबल कुर्सी, मच्छरदानी, गद्दा चादर एवं रंगाई पोताई की आवश्यकता को देखते हुए शीघ्र उपलब्ध कराने तथा ग्राम पंचायत पोचावाड़ा में हर माह चांवल उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
उन्होंने ग्राम हिकुल में स्कूल की आवश्यकताओं को पूर्ण कराने, रेंगाबेड़ा प्राथमिक शाला में शौचालय निर्माण करवाने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। कलेक्टर ने पेयजल की समस्याओं का निराकण कराने, प्राथमिक शाला कुलानार में जलापूर्ती, तोयनार में विद्युत, कारकानार में विद्युत एवं नलकूप खनन, समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धाश्रम संचालित, ग्राम तोयनार में विद्युत व्यवस्था, ग्रामीण आयुष्मान कार्ड की प्रगति, पोषण पुनर्वास केन्द्र, निक्षय मित्र, राष्ट्रीय कृष्ट उन्मूलन कार्य की प्रगति, जननी सुरक्षा योजना और किलकारी कार्यक्रम की प्रगति तथा औद्योगिक प्रयोजन हेतु जिले के ग्राम सुपगांव में स्थित शासकीय भूमि हस्तांतरण हेतु संयुक्त स्थल निरीक्षण प्रतिवेदन के संबंध में जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
कलेक्टर ममगाईं ने बैठक में प्रधानमंत्री स्वीकृत आवासों की भौतिक प्रगति, नियद नेल्लानार योजनांतर्गत संचालित निर्माण कार्याे को समय पर पूर्णं करने, जल जीवन मिशन अंतर्गत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने नये आधार कार्ड बनाने एवं सुधारने, नक्सल पीड़ित पुनर्वास के तहत् स्वीकृत आवास, आंगनबाड़ी भवन, पीडीएस भवन, सीएसआर एवं एससीए से जनपद पंचायत ओरछा में स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
कलेक्टर ममगाईं ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने, ग्राम परलभाट में नवीन सड़क निर्माण करने, ग्राम गोमागाल ओरछा में द्वितीय श्रेणी सड़क निर्माण एवं स्कूल भवन हेतु स्वीकृति प्रदान करने, प्राथमिक शाला गरावण्ड के लिए नवीन स्कूल भवन निर्माण करने, ग्राम नरिया कोडोली में सड़क निर्माण कार्य करने, अबुझमाड़िया जनजाति सहित अन्य विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किये जाने, ग्राम कारकानार में विद्युत कनेक्शन एवं नलकुप खनन कराने, ग्राम झारा उड़ीदगांव द्वारा वन अधिकार अधिनियम 2006 की धारा के तहत् जमा दावा के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, अभिषेक गुप्ता, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त राजेन्द्र सिंह, सीएमएचओ डॉ. एसएस राज, जिला कोषालय अधिकारी हरीश साहू, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
