कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं
जशपुरनगर 6 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जिले के नागरिकों ने अपनी समस्याओं और मांगों को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा।
जनदर्शन में कुल 69 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आवेदकों के राजस्व संबंधी मामले, प्रधानमंत्री आवास योजना, वन अधिकार पट्टा, आजीविका, राशन कार्ड सहित विभिन्न मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
