देवगांव में 7 को समाधान शिविर

कोण्डागांव, 06 मई 2025/ सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीणजनों से सीधे संपर्क कर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के साथ ही शासकीय कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तीसरे चरण में राज्य शासन के जिले में समाधान शिविर का आयोजन 5 मई से 30 मई 2025 तक निर्धारित है, जिसमें सभी विकासखण्डों में तिथिवार शिविरों में आमजनों की समस्याओं के आवेदन लेने के साथ निराकरण भी किया जाएगा। जारी कार्यक्रम अनुसार 07 मई को फरसगांव विकासखण्ड के ग्राम देवगांव के हायर सेकेण्डरी स्कूल में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़े