युवाओं ने छेड़ी हर ग्राम गौरैया-ग्राम अभियान अन्य जिले में भी

महासमुंद। दो कदम प्रकृति की ओर के युवाओं द्वारा चलाए जा हर ग्राम, गौरैया ग्राम अभियान अब जिले और क्षेत्र के गांवों के अलावा अब अन्य जिलों के गांवों में शुरू किया गया है। ताकि प्रदेश स्तर पर बिलुप्त हो रहे गौरेया को सुरक्षित व संरक्षित किया जा सकें। और उन्हें आसानी से घोसला मिले। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खल्लारी के फार्मासिस्ट एवं दो कदम प्रकृति की ओर समिति के संस्थापक आमाकोनी निवासी संजय साहू ने बताया कि गौरेया पक्षी को कौन नहीं जानता, जैसा ही गौरैया का नाम आता है। हमारी बचपन की यादें ताजी हो जाती हैं। लेकिन समय के साथ इंसानों का रहन-सहन बदलते गया और गौरैया हमसे दूर होते गए। इन्ही समस्या को दूर करने के लिए दो कदम प्रकृति की ओर समिति आमाकोनी, पिछले कई सालों से कार्य कर रही है। ये गौरैया को मिट्टी का बना बसेरा (घोसला) घरों में लगाते हैं। जिससे गौरैया को अपना घोसला बनाने के लिए आसानी से जगह मिल जाती है। इसी क्रम में विगत दिनों हर ग्राम गौरैया, ग्राम अभियान के तहत धमतरी जिले के गौरव ग्राम खिसोरा में शिक्षक जितेंद्र साहू के सहयोग से ग्राम खिसोरा के घरों में मिट्टी का बसेरा लगाया गया। गर्मी के दिनों में पक्षियों को दाना-पानी के साथ-साथ घोसला बनाने के लिए जगह की भी आवश्यकता होती है। इस अभियान से गौरैया व अन्य पक्षियों को आवासीय संकट का सामना नहीं करना पड़ रहा और इनकी संख्या में अब लगातार वृद्धि हो रही है।

इन्हें भी पढ़े