शिक्षक से मारपीट

महासमुंद। ग्राम झगरेनडीह में पानी भरने की बात को लेकर एक शिक्षक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। मामले की रिपोर्ट सांकरा थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस को शिक्षक व ग्राम झगरेडीह निवासी रेशम लाल नंद ने पुलिस को बताया कि 3 मई की रात करीब 8.20 बजे पुरानी रंजिश व पानी भरने की बात को लेकर गणेश मुन्ना, सरस्वती मुन्ना, सपना मुन्ना, अमित मुन्ना ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

इन्हें भी पढ़े