चोर ले उड़ा सेल्समैन की बाइक

महासमुंद। झलप शराब दुकान के सेल्समैन की बाइक व मोबाइल चोरी के मामले में पटेवा थाने में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस को ग्राम पचरी निवासी उमेश मन्नाडे ने बताया कि वह झलप शराब दुकान में सेल्समैन है। 2 मई की रात करीब 11 बजे वह अपनी बाइक सीजी 06 जीटी 7442 को अपने घर के बाहर हैंडल लॉक करके रखा था, बाइक के वायजर में उसका मोबाइल भी था। 3 मई की सुबह करीब 6 बजे देखा तो बाइक वहां नहीं थी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।

इन्हें भी पढ़े