द्वारकाधीश धाम में भागवत कथा श्रवण के लिए 80 तीर्थ यात्रियों का जत्था हुआ रवाना

पंकज तिवारी करेंगे कथा वाचन, आज औढ़ा नागेश्वर, परली वैद्यनाथ का करेंगे दर्शन
महासमुंद। द्वारकाधीश धाम गुजरात में आयोजित भागवत कथा के लिए नगर पुरोहित पंकज तिवारी के निवास से करीब 80 यात्रियों का जत्था 5 मई की शाम 4 बजे रवाना हुआ। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने सभी यात्रियों की कुशल कामना करते हुए यात्रा की शुभकामनाएं दी। शुभ मुहूर्त में 3 मई को दोपहर 2:30 बजे भगवान लड्डू गोपाल और भागवत पुराण की प्रस्थावना हुई थी। जिसे चमन चंद्राकर पूर्व पार्षद के निवास पर विश्राम किया गया था। जहां से मुख्य जजमान शंकर इंद्राणी पांडेय, सह जजमान मनोजकांत सीता देवी साहू व सभी जजमानों ने शंख घंटनाद के साथ भागवत भगवान और लड्डू गोपाल को बस में जय घोष के साथ विराजित किया और नारियल फोड़कर यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रियों को विदा करने जजमान परिवारों के रिश्तेदार काफी संख्या में मौजूद थे। इसके पूर्व हेमंत महाराज, दिनेश महाराज ने सभी जजमानों को रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वचन दिया। यात्रा में प्रमुख रूप से मीना बाबूलाल साहू, रिखीराम ईश्वरी साहू, हीरालाल लक्ष्मी साहू, परमानंद किरण चंद्राकर, पप्पू साहू, पुष्प लता अग्रवाल, राजश्री अग्रवाल, ज्योति साहू, सोनी साहू, तारा चंद्राकर हेमंत चंद्राकर, विजय लक्ष्मी चंद्राकर, राकेश शर्मा, अर्जित चंद्राकर, लता चंद्राकर, निर्मला चंद्राकर, मीना गिरजाशंकर चंद्राकर, ललिता प्रकाश चंद्राकर, विमला यादव, सुधा शर्मा, उर्मिला साहू, नीरा भारती, रंभा चंद्राकर, मंजू चंद्राकर आदि मौजूद थे आयोजन समिति के मूलचंद सीमा लढ्ढा, दिलीप प्रभा जैन, देवेंद्र चंद्राकर, राजेश नायक ने बताया कि 6 मई को सभी तीर्थ यात्री महाराष्ट्र में औढ़ा नागेश्वर, परली वैजनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे। गोमती द्वारका में 11 मई से 17 मई तक भागवत कथा का बखान पंडित पंकज तिवारी करेंगे। 17 दिनों के इस यात्रा में सभी तीर्थ यात्री आठ ज्योतिर्लिंग का दर्शन करते हुए 21 मई को वापस महासमुंद पहुंचेंगे।

इन्हें भी पढ़े