समाधान शिविर: 6 को अमलीपदर में लगेगी शिविर
गरियाबंद 05 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप प्रदेश के साथ-साथ गरियाबंद जिले में भी सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। तिहार के अगले चरण में 05 मई से समाधान शिविरों की शुरूआत हो चुकी है। इसी कड़ी में 06 मई को विकासखंड मैनपुर के अमलीपदर में शिविर का आयोजन किया जायेगा। 06 मई मंगलवार को अमलीपदर के छात्रावास परिसर में समाधान शिविर आयोजित किया जायेगा। इस शिविर में ग्राम घुमरापदर, चिखली, खरीपधरा, दाबरीगुड़ा, बिरीघाट, मुड़गेलमाल, कुहीमाल, मुड़ागांव, अमलीपदर, कोदोभाठा, भैंसमुड़ी, सरनाबहाल, धनोरा, नवापारा, गुरजीभाठा (अ) एवं डेण्डूपदर के ग्रामीण शामिल होंगे। शिविर में सुशासन तिहार के दौरान ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों के निराकरण स्थिति बताई जायेगी। शिविर में ग्रामीणजन अपनी मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन भी प्रस्तुत कर सकेंगे।
