आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री की श्रीमद् भागवत कथा शुरू

महासमुंद। स्थानीय खैराबाड़ा में आज 22 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसमें आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री सिलियारी धाम द्वारा भक्तों को कथा श्रवण कराया जाएगा। कथा के प्रथम दिवस 22 अप्रैल को श्री गणेश पूजा एवं पित्रेश्वर पूजन, कलश यात्रा, श्रीमद् भागवत स्थापना एवं महात्म्य , 23 को परीक्षित जन्म कथा, 24 को कपिल मुनिदेव कथा, रवि संवाद, ध्रुव चरित्र एवं जड़भरत कथा, 25 को प्रहलाद चरित्र, समुद्र मंथन एवं वामन अवतार कथा, 26 को श्रीकृष्ण जन्म, नंदोत्सव,श्री कृष्ण अवतरण प्रसंग कथा, 27 को प्रभु श्रीकृष्ण लीला, गोवर्धन लीला, छप्पन भोग समर्पण, 28 को बैकुण्ठ दर्शन, कंश वध, रूखमणी विवाह, रामपंध्यायी, 29 को द्वारिका दर्शन, सुदामा चरित्र, कृष्ण-उद्धव संवाद, श्रीमद भागवत समापन, फूलों की होली खेली जाएगी। उक्त आयोजन उषा कमलनारायण चंद्राकर परिवार द्वारा किया जा रहा है।