रामपुर में नीर और नारी जल संरक्षण अभियान को मिली नई ऊर्जा

जल संरक्षण हेतु सामूहिक रूप से कार्य करने की आवश्यकता : सांसद श्री संतोष पाण्डेय
राजनांदगांव 19 अप्रैल 2025। जल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए नागरिकों को जागरूक करने जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम रामपुर में नीर और नारी संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि जल है तो कल है। भूमिगत जल के स्तर में लगातार हो रही गिरावट चिंता का विषय है। हम सभी को जल संरक्षण हेतु सामूहिक रूप से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि डोंगरगांव ब्लाक में भी भूमिगत जल का स्तर लगातार गिर रहा है। इसके लिए हमें जल संरक्षण के लिए बताये गये हर तरीके पर कार्य करना होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फूलबासन यादव ने कहा कि आज हर परिवार व हर गांव में नारियों को संगठित होने की आवश्यकता है, क्योंकि नारी ही नारायणी है। उसमें प्रकृति के संचालन की अपार शक्ति समाहित है। हर नारी अपनी शक्ति को पहचानें और परिवार व समाज को शिक्षित, संस्कारी एवं समृद्ध करने की दिशा में कार्य करें। गौरतलब है कि नीर और नारी संरक्षण अभियान अंतर्गत पद्म फूलबासन यादव के नेतृत्व में ग्राम रामपुर में जनपद उपाध्यक्ष मनीष कुमार साहू एवं सरपंच यतीश सिन्हा के सहयोग से एवं जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह एवं जनपद पंचायत डोंगरगांव सीईओ अमिय श्रीवास्तव के मार्गदर्शन से ग्रामीणों में जल सरंक्षण के प्रति जागरूकता लाने तथा लोगों को अभियान में जोड़े जाने के उद्देश्य से कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अभियान में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने नीर व नारी संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर पवन साय, खूबचंद पारख, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, भरत वर्मा, कोमल सिंह राजपूत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी , सौरभ कोठारी, रविन्द्र वैष्णव, जिला पंचायत सदस्य जागृति यदु, मंडल के प्रमुख डॉ नीरेंद्र साहू, रामकुमार गुप्ता, लक्ष्मीनारायण गुप्ता एवं जनपद सदस्य डोंगरगांव रेशमा साहू, उमेश साहू, गेंदा बाई, ममता पटेल, जया साहू, दीपक पटेल, श्री भुवन साहू, दीना पटेल, राजू यादव एवं आसपास के क्षेत्र के ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.