मोर दुआर साय सरकार महाअभियान के तहत विधायकों ने प्रधानमंत्री आवास प्लस का किया सर्वे

हितग्राहियों में आवास प्लस सर्वे को लेकर दिखा उत्साह
बलरामपुर 19 अप्रैल 2025/ प्रदेश में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान बनाने का सपना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साकार होने जा रहा है। “मोर दुआर साय सरकार” अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास प्लस का सर्वे 15 अप्रैल से शुरु हुआ है। यह 30 अप्रैल तक चलेगा। अभियान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने विकासखंड वाड्रफनगर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास प्लस का सर्वेक्षण कर पात्र हितग्राहियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम साय के सुशासन में पीएम की एक और गारंटी पूरी हो रही है। विधायक श्रीमती पोर्ते ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वेक्षण के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने आवास प्लस सर्वेक्षण 2.0 मोबाइल ऐप के माध्यम से हितग्राहियों के घर जाकर सर्वेक्षण किया।
सामरी विधायक भी आवास सर्वेक्षण में हुई शामिल
सामरी विधायक उधेश्वरी पैकरा ने जनपद पंचायत राजपुर के विभिन्न ग्रामों में प्रधानमंत्री आवास का सर्वेक्षण किया। उन्होंने आवास प्लस एप्प के माध्यम से श्रीमती मानती का प्रधानमंत्री आवास के लिए नाम जोड़ा।मानती ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में भय के साये में रह रहे थे। उन्होंने खुशी जताई कि अब पक्का मकान मिलने की उम्मीद जागी है।उसने बताया कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। ऐसे में पक्का मकान बनाना उसके लिए सपने जैसा था, लेकिन प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रयासों से यह सपना साकार होता दिख रहा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.