रचना संग्रह का विमोचन
महासमुंद। सेवानिवृत प्रधान पाठक भागवत प्रसाद साहू का 81 वां जन्मदिन उनके परिजनों द्वारा मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू मौजूद थे। इस दौरान भागवत प्रसाद साहू द्वारा लिखित रचना संग्रह ‘चल-चल, मुझे ले चल उस गांव’ का विमोचन पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने किया। इस कार्यक्रम में शिक्षक मनोहर लाल चक्रधारी, निहाल देवांगन, शिक्षक एलपी शुक्ला, संदीप दीवान, लोचन चक्रधारी, रोहित मिश्रा, ढालूराम साहू, लोमश आनंद, कथावाचक व्यासनारायण तिवारी आदि उपस्थित रहे।
