सट्टा खिलाते एक व्यक्ति पकड़ाया

महासमुंद। पान ठेला में सट्टा का संचालन कर रहे एक व्यक्ति पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाजार चौक मुनगासेर ब्रम्हा धीवर का पान ठेला में रुपए का दांव लगवाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की जिस पर उसने अपना नाम मुनगासेर निवासी ब्रम्हा कुमार धीवर (35) बताया और उक्त सट्टा पट्टी एवं सट्टे की नकदी खाड़ादरहा लक्ष्मीपुर थाना बागबाहरा निवासी पुखराज पुरी गोस्वामी (43) को देना बताया। आरोपी के कब्जे से 2300 रुपए, मोबाइल जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 6 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

इन्हें भी पढ़े