कार की टक्कर से बाइक सवार दो की मृत, एक घायल

महासमुंद। कार की टक्कर से मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार  दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घटना सरायपाली थाना का है। सरायपाली के मेन रोड डोंगरीपाली के पास का है। रिपोर्ट पर सरायपाली थाने में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि 12 अप्रैल को देवा नागवंशी अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 केबी 3667 में अपने साथी ध्यानचंद व श्यामलाल नागवंशी के साथ देवसागर मेला देखकर वापस आ रहा था महाजन पटेल के घर के सामने मेन रोड डोंगरीपाली के पास सामने से आ रही वैगन आर क्रमांक सीजी 04 केएक्स 4294 के चालक ने बाइक को ठोकर मार दिया। जिससे बाइक में बैठे देवा नागवंशी, ध्यानचंद मुंडा की मौके पर मौत हो गई और श्यामलाल नागवंशी को घायल अवस्था में शासकीय अस्पताल सरायपाली में भर्ती कराया गया है। मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 281,125(ए) 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

इन्हें भी पढ़े