विकसित भारत विजन-2047 के संकल्प को पूरा करने में सहभागी बनेंगे: योगेश्वर
महासमुंद। भाजपा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुआ। सम्मेलन में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, विधानसभा सह संयोजक संदीप दीवान, वरिष्ठ भाजपा नेता माधव टांकसाले, जिला मंत्री निरंजना शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, दिग्विजय साहू, डिगेश्वरी चंद्राकर, तेजेंद्र शर्मा, कार्यक्रम की शहर संयोजक मीना वर्मा, मंडल सहित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक श्री सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के सुशासनकाल में हुए विकास यात्रा पर कहा कि भाजपा मूल रूप से कार्यकर्ताओं पर आधारित राजनैतिक दल है जहां परिवारवाद नहीं है और एक साधारण सा कार्यकर्ता भी पार्टी के सर्वोच्च पद पर आसीन होता आया है। भाजपा की रीति-नीति और सिद्धांतों के प्रति हम सभी की निष्ठा और समर्पण और विश्वास है। आप सभी के सक्रियता से ही हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्पूर्ण विकसित भारत विजन-2047 के संकल्प को पूरा करने में सहभागी बनेंगे।
पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता डॉ विमल चोपड़ा ने कहा कि भाजपा के इस ऐतहासिक सफर और सुशासनकाल में पार्टी के संस्थापक महापुरुषों के त्याग, तपस्या और बलिदान ने भाजपा के सशक्त, मजबूत नींव की पत्थर के रूप में आधारशिला का काम किया है और कार्यकर्ताओं की लगन, उत्साह और परिश्रम से ही सत्ता को सेवा का साधन के रूप में परिवर्तित करने में हम सफल हुए हैं।
संदीप दीवान ने कहा सभी सदस्यों की सक्रियता पार्टी के प्रति समर्पण निष्ठा के साथ भाजपा राष्ट्र और जनकल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय का सुशासन प्रदेश की जनता की उन्नति, प्रगति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। सत्ता और संगठन के बीच की कड़ी के रूप में भाजपा के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सम्मेलन में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता माधव टांकसाले, प्रभा साहू, नारेंद्र गिरी, सुजाता विश्वनाथन आदि का श्रीफल और गमछा भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन मंडल पदाधिकारी हनीश बग्गा और आभार शहर संयोजक पूर्व पार्षद मीना वर्मा ने किया। सम्मेलन में प्रमुख रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, पूर्व नपाध्यक्ष पवन पटेल, मंडल महामंत्री एम आर विश्वनाथन सहित भाजपा और मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी प्रमुख पदाधिकारी, सक्रिय सदस्य, जनप्रतिधिगण और सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
